राजस्थान

उदयपुर : शहर में हुई चाकूबाजी से माहौल हुआ गर्म, पुलिस के आला अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

ar 728 ad
AR News Live

उदयपुर।  जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना को लेकर शहर ने तनाव व्याप्त हो गया. शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में स्थित सबसे बड़ा और व्यस्त बापूबाजार के पास नाडाखाड़ा क्षेत्र में सुबह दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना के बाद माहौल गर्मा गया. घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं आसपास के बाजार बंद करा दिए गए.

 

सूचना पर पुलिस डिप्टी छगन पुरोहित सहित 4 से 5 थानो के थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. मामला बाइक टच होने को लेकर शुरू हुआ. जिसके बाद दोनों पक्ष शांत होकर वहां से चले गए थे. थोड़ी ही देर बाद दूसरा पक्ष अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा. फिर से दोनों पक्षों में वापस झड़प हुई. इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर चाकूबाजी कर दी.

 

 

वहीं बीच-बचाव के लिए आए लोगों में से दो से तीन लोगों को मामूली चोटें लगीं हैं. फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया हुआ है. डिप्टी छगन पुरोहित ने बताया कि बाइक टच होने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. जो एक बार शांत हो गया. लेकिन फिर दूसरा पक्ष कुछ साथियों को अपने साथ लेकर आया और दोनों के बीच झड़प हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया गया.

 

घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है. घायलों में करीब 3 लोग हैं जिनके मामूली चोट लगी है. घटना में संलिप्त आरोपियों को डिटेन कर लिया है, और पूछताछ जारी है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button