ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चन्द्रेह में आदिवासी समाज की भव्य नंदी यात्रा  अजय सिंह ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

पूजा-पाठ भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l चुरहट विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के द्वारा सावन के पवित्र मास में भव्य नंदी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने शामिल होकर चंद्रेह स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सब के कल्याण की कामना की। उक्त अवसर पर हजारों की तादाद में शिव भक्त नंदी यात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पोस्ता से प्रारंभ विशाल नंदी यात्रा जलाभिषेक के लिए भंवरसेन संगम स्थल से सोनभद्र का पवित्र जल लेकर शिव मंदिर पहुंची पूरे रास्ते में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया श्रद्धालु भक्ति भाव विभोर होकर यात्रा में सम्मिलित हुए।शिव मंदिर में पूजा पाठ हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया महिलाओं द्वारा बघेली गीतों के माध्यम से भगवान की शिव की आराधना आकर्षण का केंद्र रही नंदी यात्रा जलाभिषेक भंडारे में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के भाई बहन माताओं के साथ क्षेत्रवासी भारी तादाद में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में आयोजन में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी,पूर्व सांसद मानिक सिंह,अभय सिंह रोली,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह,रुद्रप्रताप सिंह बाबा,दानबहादुर सिंह,राजेंद्र भदौरिया,भारत सिंह,राजभान सिंह,बसंती कोल,पूर्व अध्यक्ष आजद बहादुर सिंह,देवेंद्र सिंह मुन्नू,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी,सुरेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रामविलास पटेल,अजय पाण्डेय,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,नवीन सिंह,दिनेश पाठक,संदीप उपाध्यया, रंजना मिश्रा,शशिकला द्विवेदी नीलम सिंह,उर्मिला साकेत,नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष महिला वसुधा सिंह सरपंच स्नेहलता सिंह,उर्मिला पाण्डेय सीमा सिंह,जनपद सदस्य दीपशिखा सिंह,गोल्डी शुक्ला,प्रमिला पाण्डेय,अंजलि पटेल शामिल थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button