मध्य प्रदेश

ट्रांसपोर्ट नगर में धमाका, 50 फीट हवा में उछला युवक, हालत गंभीर

ar 728 ad
AR News Live

रीवा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें बस की स्टेफनी में हवा भरते समय टायर के जोरदार धमाके से एक युवक लगभग 50 फीट हवा में उछल गया। घायल युवक की पहचान शेराज खान के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेराज स्टेफनी में हवा भर रहा था तभी ओवरप्रेशर या अंदरूनी खराबी के कारण टायर फट गया। धमाका इतना तीव्र था कि इसका कंपन दूर तक महसूस हुआ और युवक ऊपर उछलकर कंक्रीट पर आ गिरा। टक्कर की वजह से उसके हाथ-पांव बुरी तरह टूट गए।

घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें धमाके के तुरंत बाद युवक को हवा में उछलते साफ देखा जा सकता है। दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

एम्बुलेंस नहीं पहुँची, परिजनों ने निजी वाहन से कराया भर्ती

हादसे के बाद भीड़ तो इकट्ठा हुई, लेकिन एम्बुलेंस घंटे भर तक नहीं पहुँची। मजबूरी में परिजनों और स्थानीय लोगों ने शेराज को निजी वाहन से SGMH रीवा पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी गंभीर दुर्घटना के बाद भी आपातकालीन सेवा समय पर क्यों नहीं पहुंची।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button