ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी कलेक्टर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित,18 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित….

ar 728 ad
AR News Live

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम‘‘ के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को ‘‘भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र‘‘ से सम्मानित किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अलावा टीकमगढ़, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, उमरिया, नीमच, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राहुल धोटे और उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि ‘‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम‘‘ के अंतर्गत भू अभिलेखों (खसरा) का कंप्यूटरीकरण, नक्शों का कंप्यूटरीकरण, नामांतरण का कंप्यूटरीकरण, संपदा पोर्टल से भू अभिलेखों को लिंक करना, खसरों को नक्शों से लिंक करना, आधुनिक अभिलेखागारों का क्रियान्वयन किया जाना था। जिले में उक्त कार्यों में की उपलब्धि पर सम्मानित किया जा रहा है। जिले की सभी तहसीलों में आधुनिक अभिलेखागार स्थापित किया गया है जिसमें पुराने हस्त लिखित अभिलेखों को डिजिटल रूप में संधारित किया जाकर अभिलेखों की नकल प्रदाय की जा रही है। स्वामित्व एवं मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र में आवेदन से भू-अधिकार पत्र देने की शतप्रतिशत कार्यवाही पोर्टल एवं एप्प में माध्यम से की जा रही है। भू अभिलेखों में समस्त रिकॉर्ड खसरा, बी-1 नक्शा, ऋण पुस्तिका डिजिटल रूप में उपलब्ध है एवं इनकी नकलें प्राप्त की जा सकती हैं। भू-राजस्व जमा, भूमि व्यपवर्तन, फसल गिरदावरी की कार्यवाही भी कोई भी व्यक्ति पोर्टल/एप्प में माध्यम से कर सकता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button