पटवारी भर्ती परीक्षा में बेरोजगार युवाओं के साथ धोका-अंकुश मोहनी

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी।मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में घोटाला सामने आया है जिसमें एक ही कॉलेज के दस में से सात उम्मीदवारों ने टॉप किया है,खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने कहा कि कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा मेरिट लिस्ट रोक दी गई थी जो अब सामने आई है जिसमें टॉप दस में से सात उम्मीदवार ग्वालियर के एन.आर.आई. कॉलेज से परीक्षा देने वाले ही है. इसके साथ ही टॉपर छात्रों में से दो भोपाल के और एक सागर का है. जिसके बाद श्री पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कौन सा जादू हुआ जो एक परीक्षा केंद्र में से इतने सारे टॉपर निकल कर आए हैं. इन सभी छात्रों की परीक्षा ग्वालियर के एन आर आई कॉलेज में हुई थी।
विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया आरोप चुनावी साल में आयोजित हुई व्यापम की पटवारी परीक्षा के परिणाम में अब घोटाले के सवाल उठने लगे हैं, खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की बात कही है,श्री पाण्डेय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेरोजगार युवाओं के साथ शिवराज सरकार ने धोखा दिया है।




