ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक को अपमानित कर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन 

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक को अपमानित कर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन

 

विरोध में गांधी चौराहे से अंबेडकर चौक तक निकाला शांतिपूर्ण मार्च

 

सीधी विधायक और भाजपा नेताओं पर आदिवासी समाज को अपमानित करने का लगाया आरोप

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज आदिवासी विरोधी,करते हैं दिखावे की राजनीत:-अजय सिंह राहुल

 

आदिवासी पर अत्याचार से मानव जाति शर्मसार हुई : कमलेश्वर पटेल

 

भाजपा ने समस्त आदिवासी समाज को अपमानित किया:-विक्रांत भूरिया

 

भाजपा विधायक और कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर है उतारू:-ज्ञान सिंह

 

भाजपा ने जिले के साथ पूरे प्रदेश को किया शर्मसार:- बृजभूषण शुक्ला

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l भाजपा द्वारा आदिवासी समाज को अपमानित करने की घटना के विरोध में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बृहद जन आंदोलन किया गया सभी वक्ताओं ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आदिवासी समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया और घटना को जिले के साथ पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली बताया और उसका पुरजोर विरोध जताया। घटना के विरोध में कांग्रेस ने गांधी चौराहे से अंबेडकर चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कभी भी आदिवासियों के हितैषी नहीं रहे हैं भाजपा के राज में सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के ऊपर हुआ है आदिवासी समाज पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है लेकिन नौटंकीबाज मुख्यमंत्री अपने को आदिवासियों का हितैषी दिखाने की पुरजोर कोशिश करते हैं लेकिन आदिवासी समाज अब उनकी नौटंकी को समझने लगा उन्होंने आगे कहा कि सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा जिस प्रकार से अत्याचार किया गया वह बेहद निंदनीय है लेकिन भाजपा के नेताओं ने पूरी घटना पर लीपापोती करने की पूरी कोशिश की जिसमें वह कांग्रेस की वजह से नाकाम रहे जब शिवराज सिंह को लगा कि वह लीपापोती करने में नाकाम हो गए हैं तब उन्होंने पीड़ित युवक को भोपाल बुलाकर नाटक नौटंकी चालू कर दी लेकिन अब उनकी नाटक नौटंकी चलने वाली नहीं प्रदेश की जनता शिवराज सिंह अच्छी तरीके से समझती है वह कितने बड़े नौटंकीबाज हैं भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

,,,

सीधी जिले में भाजपा नेता की करतूतों से समूची मानव जाति शर्मसार हुई है। भाजपा का चाल,चरित्र एवं चेहरा जनता जान चुकी है।

उक्त विचार आंदोलन को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहे। उन्होंने आगे कहा कि कल मेरे द्वारा पीड़ित आदिवासी भाई के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात करने पर ज्ञात हुआ की पीड़ित व्यक्ति श्री दशमत कोल पिछले 48 घंटों से पुलिस की कस्टडी में है। इस पर तत्काल पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर फरियादी को तुरंत घर भेजने को कहा,किंतु जिला प्रशासन के अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कहकर भोपाल ले जाया गया। आज भोपाल में मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह इस गरीब व्यक्ति के साथ भी इवेंट किया। विधायक श्री पटेल ने मुख्यमंत्री की इस दिखावटी संवेदनशीलता को आड़े हाथों लेते लेकर पीड़िता की पत्नी श्रीमती आशा कोल बहन का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब इनसे फोन पर बात कि तो श्रीमती आशा कोल ने उन्हें दो टूक कहा कि हमें रूपए पैसे नही चाहिए, लालच नहीं है ।आप हमारे पति को हमारे घर भेज दीजिए।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री इवेंट कर रहे है वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार की पत्नी एवं बच्चों ने दो दिन से कुछ खाया पिया नहीं है और उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है तो किसी गरीब के आंसू का मोल व उसका दुख प्रदेश की भाजपा सरकार को समझना चाहिए। किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

विधायक श्री पटेल ने बताया कि पिछले 18 वर्ष में भाजपा के शासनकाल में मध्यप्रदेश में 30 हजार400 आदिवासियों पर अत्याचार के मामले दर्ज हुए जो कि आजाद भारत में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है। एक और भाजपा के शीर्ष नेता आदिवासियों के हित की बात कर रहे हैं वही प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में अत्याचार के मामले दर्ज होना चिंता का विषय है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो सभी के हितों का ध्यान करती है और आदिवासी समाज का सम्मान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का निरंतर कार्य करती रही है।

विधायक श्री पटेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि भाजपा राजनीतिक दल के एजेंट बनकर काम नहीं करें बल्कि जनता के सेवक के रूप कार्य करें।

विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि घटना के फरियादियों के साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं है। पद का दुरुपयोग कर ज्यादती को नहीं रोका तो कांग्रेस को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी में घटित घटना एक आदिवासी युवक के अपमान की घटना नहीं है यह पूरे आदिवासी समाज को अपमानित करने वाली घटना है आदिवासी समाज अपने अपमान का बदला आने वाले चुनावों में अपनी वोट की ताकत से लेगा भाजपा ने पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है भाजपा का चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया है अपने आप को आदिवासियों के हितैषी बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अब चाहे लाख नौटंकी करें लेकिन उनकी नौटंकी भी उन्हें अब बचा नहीं सकती पूरा प्रदेश इस घटना से आहत है खासकर आदिवासी समाज विक्रांत भूरिया ने आगे कहा कि आज शिवराज सिंह अपने को आदिवासी हितैषी बताते हैं तो उन्हें तत्काल सीधी विधायक का इस्तीफा ले लेना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई भी अच्छी भावना नहीं है।

 

आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक और भाजपा के कार्यकर्ता बेलगाम हो चुके हैं वह कभी भी किसी को भी अपमानित कर सकते हैं आदिवासी युवक के साथ घटित घटना भाजपा नेताओं की शह की वजह से हुई है भाजपा के राज में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है विधायक और भाजपा नेताओं के इर्द-गिर्द रहने वाले व्यापारियों को आम जनमानस को आदिवासियों को अनुसूचित जाति के लोगों को शोषित और प्रताड़ित कर रहे हैं लेकिन अब उनकी गुंडागर्दी और तानाशाही चलने वाली नहीं है कांग्रेस सड़क पर उतर कर ऐसे भाजपाइयों का पुरजोर विरोध करेंगी दलित आदिवासी युवक के न्याय की लड़ाई कांग्रेस अंतिम क्षण तक लड़ेगी जब तक उसको पूरा न्याय नहीं मिल जाता।

आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई दुराचार की घटना से सीधी के साथ पूरा प्रदेश अपमानित हुआ है यह सिर्फ आदिवासी समाज को अपमानित करने वाली घटना नहीं है इस घटना से पूरा मानवजाति कलंकित हुआ है भाजपा ने आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है भाजपा का चरित्र हमेशा दोगला रहा है एक तरफ तो वह आदिवासी हितैषी बनने की बात करते हैं दूसरी तरफ वह उसी समाज का अपमान करते हैं।

आंदोलन के कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ताद्वय आकाश राज पांडे और पंकज सिंह द्वारा दी गई।

*कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित*

आंदोलन को पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी पूर्व महिला अध्यक्ष बसंती देवी कोल पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू पूर्व विधायक सरस्वती सिंह पूर्व सांसद मानिक सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू विजय कुमार कोल जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह अंबिकेश पांडे सूर्यबली कोल पूर्व प्रवक्ता कन्हैया लाल सिंह आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष तिलक राज सिंह गोड सुगनी कोल मिचाई कोल मनोज कोल रामदयाल पटेल यज्ञशरण सिंह गौड़ छोहन साकेत यज्ञलाल कोल मीना मिश्रा शीलारानी साकेत जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे राजेंद्र प्रसाद मौर्य खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप सिंह दीपू दिनेश पाठक ने भी संबोधित किया

*इनकी भी रही उपस्थिति*

सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चिंतामणि तिवारी रूद्र प्रताप सिंह बाबा राजेंद्र भदौरिया कन्हैया सिंह भारत सिंह देवेंद्र सिंह मुन्नू दान बहादुर सिंह मझौली जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह सुरेश प्रताप सिंह रंजना मिश्रा विनोद मिश्रा आनंद सिंह शेर नवीन सिंह दिनेश पाठक अशोक कोरी ओमकार सिंह राम दुलारे चतुर्वेदी रमेश पटेल कमलेश्वर सिंह कृष्णदास साकेत जनपद सदस्य कमलभान सिंह और अखंड सिंह सुरेश सिंह ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी भूपेंद्र सिंह महेंद्र अरविंद तिवारी संकट रामविलास पटेल यज्ञराज साहू लालवेंद सिंह रविनाथ गोस्वामी बाके अवधिया जय सिंह बैजनाथ सिंह जनपद सदस्य दीपशिखा सिंह शशिकला द्विवेदी गौरी साकेत तारा सिंह रेखा सिंह मीना मिश्रा माधुरी सिंह पुष्पा सिंह रजनीश श्रीवास्तव मोहम्मद अफजल बसंत अवधिया विष्णु बहादुर सिंह गोविंद गुप्ता अमजद खान रत्नेश सोनी परदेसी कोल विजय गुप्ता मोतीलाल कोल यज्ञलाल कोल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जगदीश गुप्ता रीना सिंह रमेश साकेत l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button