ब्रेकिंग न्यूज़सीधी
सीएम शिवराज ने दिए अपराधी पर एनएसए लगाने का निर्देश, सीधी जिले के वायरल वीडियो का मामला

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के वायरल वीडियो मामले में सीएम शिवराज का बयान सामने आया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है. मैने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए एनएसए भी लगाया जाए. जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 9 दिन पुराना है. वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता एक शख्स पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है. सीएम शिवराज ने अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676216922243997697?t=GoUu75zwbzlqc36_pXc4xA&s=19




