केंद्रीय मंत्री कुलस्ते की उपस्थिति में जन आशीर्वाद यात्रा में चुरहट विधायक ने घोषणाओं की लगाई लड़ी,जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते की उपस्थिति में जन आशीर्वाद यात्रा में चुरहट विधायक ने घोषणाओं की लगाई लड़ी,जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद
चुरहट बाजार में निर्मित होगा विशाल कामर्शियल कंपलेक्स
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। कल देर रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा सीधे जिले की चुरहट विधानसभा में मोहनिया टनल से होते हुए चुरहट में विशाल रथ सभा के रूप में परिणत हुई।
जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल रथ पर सवार होकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
चुरहट मुख्य बाजार में आयोजित विशाल रथ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि चुरहट विधानसभा के विकास के साथ-साथ सीधी का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया है, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया। जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि चुरहट की सड़क वर्षों से कांग्रेस के विनाश की गाथा कहती रही थी, किंतु हमने न केवल चुरहट चुरहट की सड़क बनाई बल्कि चुरहट बाईपास बनाकर चुरहट के विकास में चार चांद लगाने का कार्य किया है। इस दौरान चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि हमें आपका आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे और हम चुरहट को विकास की बुलंदियों पर ले जाते रहेंगे। आगामी दिनों में हम चुरहट मुख्य बाजार को बहुमुखी, बहुमुल्जिला, शानदार कामर्शियल कंपलेक्स की सौगात देने वाले हैं, जिसमें समस्त व्यापारियों को सस्ती दरों पर सर्व सुविधा युक्त दुकान मिलेगी। जिसका स्थानीय जन समुदाय ने पुष्प वर्षा कर, जिंदाबाद के नारे के साथ अभिनंदन किया।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि चुरहट के विकास में किसी प्रकार की भी कमी नहीं रहेगी। मैं पूर्ण विश्वास जनता को दिलाता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार को आप लोग भरपूर आशीर्वाद प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिले के यात्रा प्रभारी अनिल पांडे , पुष्पराज सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, डा मनीला सिंह चौहान पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे इसके पूर्व मोहनिया टनल से लेकर सैकड़ो के वाहन काफिले और दर्जनों बाइक रैलिया के साथ रथ यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए सीधी के लिए प्रस्थान हुई, जिसका दर्जनो स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।




