ब्रेकिंग न्यूज़

रुकने का नाम नहीं ले रहा बालश्रम । प्रशासन कार्यवाही से कर रहा परहेज : जय सिंह राजू*

ar 728 ad
AR News Live

*रुकने का नाम नहीं ले रहा बालश्रम । प्रशासन कार्यवाही से कर रहा परहेज : जय सिंह राजू*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह चौहान राजू का कहना है कि जिले में बाल श्रम बदस्तूर जारी है। होटल-ढाबों में नाश्ता एवं भोजन परोसने, बस स्टैंड, गली-मोहल्लों में कचरा चुनने से लेकर भवन निर्माण स्थलों में काम करते देखे जा रहे हैं। ऐसे बच्चों को काम पर रखने से पहले होटल-ढाबा संचालक कानून से बचने पूरा प्रबंध कर लेते हैं। इन्हें घर, परिवार का सदस्य बताकर काम लिया जाता है, कुछ होटल मालिक इन्हें चौदह वर्ष से ज्यादा उम्र बताने की सीख देते हैं। ऐसे बच्चों को पहले से सीखा-पढ़ा दिया जाता है कि जब पूछताछ हो तो यही बात सामने जाए कि वह बाल या किशोर श्रमिक नहीं है। दूसरी ओर प्रशासन बाल श्रमिक नहीं रखे जाने और कानूनी प्रावधानों का प्रचार करता है,

 

लेकिन बाल श्रमिकों के पुनर्वास के लिए कोई प्रबंध नहीं करता। जिससे ऐसे बच्चों के सामने दो वक्त के निवाले का संकट है। यही वजह है कि नगर के कूड़ा-कचरों के ढेर, नाली आदि के पास कचरा से दो वक्त की रोटी जुटाने में लगे रहते हैं जो । सुबह-सुबह बड़ा सा थैला लेकर बच्चे शहर की गलियों में निकलते हैं। यहां शराब की खाली पड़ी बोतल, पानी बोतल के प्लास्टिक कैप आदि उठाकर इन्हें कबाड़ में बेचते हैं और जो रकम इन्हें मिलता है उससे बच्चों के परिजन घर चलाते हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button