मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में हुआ आत्मीय स्वागत..

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में हुआ आत्मीय स्वागत..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल के समीप निर्मित हेलीपैड पर प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, सरपंच गोतरा श्रीमती फूलबाई पनिका, समाजसेवी श्री देव कुमार सिंह चौहान, कमिश्नर रीवा संभाग श्री अनिल सुचारी, डीआईजी श्री मिथिलेश शुक्ल, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान ग्राम कोड़ार के आदिवासी लोक कलाकारों द्वारा शैला नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया।




