ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

रिमारी में हादसे के बाद बस में लगी आग बस जलकर हुई खाक..

ar 728 ad
AR News Live

रिमारी में हादसे के बाद बस में लगी आग बस जलकर हुई खाक..

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। जिले में दो रोड एक्सीडेंट हुए हैं। दोनों ही हादसे बस पलटने से हुए। आज यहां सीएम शिवराजसिंह चौहान का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि दोनों ही हादसों में सीएम की सभा के लिए जा रहीं बस पलटीं हैं। हालांकि इन हादसों में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है, एक हादसे में जलती बस में ड्राइवर फंस गया था जोकि बुरी तरह घायल हो गया है। मड़वास में मु्ख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिलेभर से लोगों को जुटाया जा रहा है जिसके लिए कई बस लगाईं गईं हैं। ऐसी ही एक बस रिमारी में हादसे का शिकार हो गई। यह बस एक अन्य वाहन से टकराते हुए पलट गई और इसमें आग लग गई जिससे ड्राइवर फंस गया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की सभा के लिए आम जनता को लेने खड्डी जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह बस रिमारी में पिकअप को ठोकर मारकर कालिका माता मंदिर के आगे वाले मोड़ पर पलट गई। इससे बस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बस में आग लग गई जिससे बस जलकर खाक हो गई।सीधी मड़वास में मु्ख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में बस एलाट – सीधी मड़वास में मु्ख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में बस एलाट की गई हैं। सीधी से नेबुहा जाते समय बस पलट गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर के अलावा बस में कोई और सवार नहीं था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button