सीधी

Census Awareness Sidhi: कलेक्टर खुद पहुंचे घर-घर, लोगों को किया जागरूक

ar 728 ad
AR News Live

Census Awareness Sidhi: सीधी जिले में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा खुद मैदान में उतरकर घर-घर पहुंचते नजर आए। उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 12 में एक परिवार के घर जाकर जनगणना प्रक्रिया को समझा और लोगों को इसमें सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यही डेटा भविष्य की सरकारी योजनाओं और संसाधनों के सही वितरण का आधार बनता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराए।

इस दौरान प्रगणक द्वारा परिवार से आवश्यक जानकारी एकत्र की गई, जबकि कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जनगणना का कार्य पारदर्शी और सटीक तरीके से किया जा रहा है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और किसी भी प्रकार की जानकारी छुपाने या गलत जानकारी देने से बचें, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button