Child Labour Action Sidhi: कलेक्टर सख्त, बाल श्रम कराने वालों पर होगी कार्रवाई

Child Labour Action Sidhi: सीधी जिले में बाल एवं बंधक श्रम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने साफ कर दिया है कि बाल श्रम में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स और सतर्कता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम और बंधक श्रम उन्मूलन अधिनियम के प्रावधानों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि बाल श्रम जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
आगामी कार्ययोजना के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त एवं स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनके पुनर्वास पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही समिति द्वारा नियमित निरीक्षण कर बाल श्रम से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य देना है।




