ब्रेकिंग न्यूज़

बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 64 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी परीक्षा

ar 728 ad
AR News Live

बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से

64 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी परीक्षा

 

कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा कराये जाने के दिये निर्देश

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल सार्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक किया जायेगा। मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में कानून व्यवस्था बनाये रखने, परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिये सीधी जिले के सभी 64 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

कलेक्टर साकेत मालवीय ने केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिये। परीक्षार्थियों को पीने का पानी की व्यवस्था, बालक एवं बालिका के लिये शौचालय की साफ-सफाई कराने, नजदीकी अस्पताल के डाक्टर का फोन नम्बर प्राप्त करने और दिव्यांग विद्यार्थियों का चिन्हांकन पूर्व से ही करने के निर्देश दिये। प्रवेश के समय विद्यार्थियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया। किसी भी स्थिति में मोबाईल का प्रयोग परीक्षा के समय नहीं किया जाय। सभी कर्मचारियों के मोबाईल लिफाफे में रखकर आलमारी में सील करे। मंडल एवं कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा का सफलता पूवर्क संचालन पूर्ण दृढ़ता व अनुशासन में सम्पन्न हो। कलेक्टर ने सभी को बोर्ड परीक्षा के लिये शुभकामनाएं भी दीं।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने सभी केन्द्राध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराते हुये निर्देशित किया कि किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने में कठिनाई नहीं होनी चाहिये। परीक्षार्थियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करें।

 

सभी का प्रशिक्षण एपीसी रमसा डाॅ सुजीत कुमार मिश्र द्वारा विस्तार से दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों के दायित्व केन्द्राध्यक्ष की चेक लिस्ट, अधिकार, कर्तव्य, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं परिवहन, परीक्षा केन्द्र की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पर्यवेक्षकों की व्यवस्था और परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जाॅच एवं भवन में प्रवेश, उड़नदस्ता दलों एवं पुलिस थाने से प्रश्नपत्रों के लिफाफे निकालने की प्रक्रिया, दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक एवं सुविधा उपलब्ध कराना और वित्तीय प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ प्रेम लाल मिश्रा, एडीपीसी प्रवीण शुक्ला, रामकृष्ण तिवारी, बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी.सी. उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button