सीधी

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिवर 20 नवंबर को

ar 728 ad
AR News Live

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिवर 20 नवंबर को

 

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

 

सीधी l जिला चिकित्सालय सीधी में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व से निर्धारित दिवस 20 नवंबर को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता तिवारी ने रक्तदान से जुड़ी प्रमुख बातों के बारे में बताया कि रक्तदान को महादान भी कहा जाता है। दुर्घटना एवं सर्जरी जैसी स्थिति में व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्त की जरूरत पड़ती रहती है। रक्तदान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई तरह के भ्रम हैं। लेकिन नियमित रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, रक्तदान करने से रक्त की चिपचिपाहट काम हो जाती है जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। शरीर में आयरन का उच्च स्तर कैंसर के खतरे को बढ़ाता है, रक्तदान करने से उचित आयरन का स्तर बना रहता है जिससे कैंसर के विकास का खतरा कम हो जाता है, और बार-बार रक्तदान करने से लीवर, पेट, फेफड़े, कोलन और गले के कैंसर का खतरा काम हो जाता है। रक्तदान करने के उपरांत शरीर खून की कमी को पूरा करने के लिए रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करता है जिससे ब्लड सेल्स स्वस्थ और क्रियाशील रहती हैं। रक्तदान करने वाले की निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती हैं जिसमें पल्स, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच शामिल होती है, रक्तदाता को अपने शरीर की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिल जाती है और अगर कोई परेशानी है तो इसका उपचार हो जाता है। जिनका अधिक वजन होता है और हीमोग्लोबिन स्तर सही है तो उन्हें भी रक्तदान करना चाहिए इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व्यापारी संगठनों, के प्रमुखों और जिले के युवा नगरिकों, शासकीय एवं अशासकीय निकायों से जुड़े सभी लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए एक दूसरे को प्रेरित करते हुए अपने साथियों एवं लोगों तक सूचना पहुंचाएं एवं इसमें भाग लेकर शिविर को सफल बनाएं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button