भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया दीवार लेखन, बनाया कमल का फूल, लिखा एक बार फिर से मोदी सरकार

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया दीवार लेखन, बनाया कमल का फूल, लिखा एक बार फिर से मोदी सरकार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार हर बूथ पर दिवार लेखन अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के अगुवाई में जिले भर में प्रारंभ है।
इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 11 बूथ क्रमांक 231 में कमल का प्रतीक चिन्ह बनाकर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन दीवाल पर बनाकर आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तारतम्य में प्रचंड मतों से एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बहारी लाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडेय,मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, भाजपा नेता सुरेश सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, अजीत पांडे, संदीप द्विवेदी, मनोज तिवारी, हरिनाथ सिंह सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित रहे।




