ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जमानत पर छूटकर करता था परेशान, तंग आकर दो भाइयों ने कर दी शातिर अपराधी की हत्या

ar 728 ad
AR News Live

अपनी उम्र से ज्यादा गुनाह करने वाले जबलपुर (Jabalpur) के शातिर बदमाश की दो भाइयों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी. 30 साल के मृतक गोपाल साहू के ऊपर लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे. इनमें हत्या के प्रयास से लेकर फिरौती,गुंडा टैक्स वसूली,मारपीट लूट जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं. उसके खिलाफ एनएसए (NSA) की कार्रवाई भी की जा चुकी है.

 

पुलिस के मुताबिक खमरिया थाना क्षेत्र में गोपाल साहू का आतंक था. गोपाल साहू की उम्र लगभग 30 साल थी.उसके ऊपर उसकी उम्र से भी ज्यादा मुकदमे थे. पुलिस जब भी उसे पकड़ कर जेल भेजती थी तो उसे जमानत मिल जाती थी. जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से लोगों को परेशान करता था, लेकिन इस बार वर्धाघाट में रहने वाले दो भाई उससे इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने पत्थर पटक कर गोपाल साहू की हत्या कर दी. गोपाल साहू का शव लावारिस हालत में जबलपुर के कैलाश धाम के पास मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. तीनों ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

 

गोपाल ने मिलते ही शुरू कर दी थी गाली गलौज

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात मृतक गोपाल साहू शराब पीने के लिए वर्धाघाट पहुंचा. यहां उसकी आरोपी तपन, विपिन और प्रताप से उसकी मुलाकात हो गई. गोपाल ने तीनों को देखते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया,जिस पर विपिन ने मना किया तो गोपाल उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा. इसी दौरान तीनों ने गोपाल साहू की पिटाई करते हुए उसे गिरा दिया और फिर सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ही गांव से भाग गए. पुलिस ने चंद घंटों में ही उन्हें हिरासत में ले लिया

 

पिता का किया था अपमान 

पुलिस के मुताबिक गोपाल साहू ने 2 दिन पहले भी विपिन और तपन के घर जाकर उनके पिता जान से मारने की धमकी दी थी. गोपाल साहू ने धमकी देते हुए आरोपियों के पिता को कहा था कि तुम मेरे खिलाफ पुलिस को जानकारी देते हो इसलिए अब तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा. यह बात जब तपन और विपिन को पता चली तो उन्होंने पिता से बदसलूकी करने का बदला लेने की ठान ली. गुरुवार की रात उनका गोपाल से आमना-सामना हुआ तो फिर विवाद हो गया और उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि गोपाल साहू के आतंक से ना सिर्फ वर्धा घाट के ग्रामीण बल्कि आसपास के कई गांव के लोग परेशान थे. मृतक गोपाल आए दिन लोगों के साथ मारपीट कर अवैध वसूली और छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया करता था.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button