ब्रेकिंग न्यूज़

चंबा में पलटा सेना का वाहन, एक युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

ar 728 ad
AR News Live

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सेना का एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सड़क से गुजर रहा युवक सेना के वाहन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के गुस्साएं ग्रामीणों ने सेना के ट्रक को घेर लिया और रास्ता जाम कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा.

 

युवक पर पलटा सेना का वाहन

चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए बनीखेत के पास मेगजीन नामक स्थान पर सुबह 9 बजे के करीब हादसा हो गया. सड़क से गुजर रहे युवक के ऊपर सेना का वाहन पलट गया. जिससे अभय टूर नाम के शख्स की मौत हो गई और 19 वर्षीय नवीन इस हादसे में घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज दिया गया. जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए. युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.

 

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

आक्रोशित भीड़ ने कार्रवाई की मांग को लेकर सेना के वाहन को घेर लिया. मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि सेना के वाहन ने विपरीत दिशा में आकर युवकों को टक्कर मारी. जबकि सेना के जवानों का कहना है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ. आक्रोशित भीड़ पर काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

 

जाम में फंस गए थे सेना के वाहन

आपको बता दें कि बीती 26 मई को जोगेंद्रनगर शहर में भारतीय सेना के वाहनों के दोनों तरफ से प्रवेश करते ही मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया. छह किलोमीटर लंबे जाम में करीब 200 वाहन फंस गए थे. कई घंटे के बाद यातायात चालू हो पाया था.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button