सागर की केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा एक कैदी फरार

सागर की केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा एक कैदी फरार हो गया जिसके बाद हड़कंप मच गया है। हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा बंदी बलदेव लोधी 15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा, जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने फरार बंदी और उसके जमानतदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस टीम बंदी की तलाश में दमोह भेजी गई है.
पुलिस के अनुसार जेल प्रहरी धर्मेंद्र सिंह ने थाना में शिकायत दी है, शिकायत में बताया गया है की उम्र कैद की सजा काट रहा बंदी बलदेव उर्फ बड़े पिता धूप सिंह लोधी उम्र 43 वर्ष निवासी हिनौता ठेगा जिला दमोह को हत्या के मामले में अदालत ने 2 अगस्त 2022 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी, सजा के बाद से ही बंदी सागर के सेंट्रल जेल में बंद था.
शिकायत के मुताबिक बंदी बलदेव लोधी को 9 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक की पैरोल पर रिहा किया गया था, उसे 24 अक्टूबर की रात तक वापिस जेल में दाखिल होना था लेकिन वह तय समय तक वापस जेल नहीं आया और फरार हो गया है.
इस मामले में बंदी के जमानतदार नवल लोधी निवासी बिलाई ने 50 हजार की जमानत प्रस्तुत की थी
जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने फरार कैदी बलदेव लोधी और उसके जमानतदार नवल लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बंदी की तलाश शुरु कर दी है पुलिस टीमें दमोह जिले में बंदी की तलाश में जुटी हुई है.




