ब्रेकिंग न्यूज़

देश के इतिहास में पहली बार मध्यम वर्गीय एवं गरीबों का ऐतिहासिक बजट — शरदेन्दू 

ar 728 ad
AR News Live

देश के इतिहास में पहली बार मध्यम वर्गीय एवं गरीबों का ऐतिहासिक बजट — शरदेन्दू

 

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दू तिवारी ने भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 आमजन के सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसके साथ ही विकसित भारत समर्थ भारत के अभियान को आगे बढ़ने वाला बजट है। इसमें 12 लाख तक की आय करमुक्त कर मध्यम वर्ग को राहत दी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दोगुनी कर छूट उनके सम्मान का प्रतीक है। यह बजट युवा, किसान, महिला और आम जनों के लिए खुशहाली की सौगाते लेकर आया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री तिवारी ने बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है। इलेक्ट्रिक वाहन, मोबाइल फोन, एल इ डी, एल सी डी ,टीवी ,कैंसर की दवाएं, कपड़े जूते सस्ते हुए जो मध्य वर्गी को राहत देगा, भारत के इतिहास में ऐसा बजट पहली बार प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सरकार ने अपना खजाना नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जब को भरने की चिंता की है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें दी गई है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। देशभर में मेडिकल कॉलेज की 75 हजार सीटें बढ़ाने IIT की सीटें दोगुनी करने का ऐलान। रोजगार के नए अवसर उद्योग और विकास के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं ।

 

2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला शानदार ऐतिहासिक बजट — विधायक रीती पाठक

लोकसभा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व में वित्‍त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्‍तुत बजट ऐतिहासिक और आम जनता को समर्पित बजट है। ये बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में हमारे हमारे गरीब, अन्नदाता, नारी शक्ति और नौजवानों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। केंद्र सरकार का नया बजट संपूर्ण भारत वर्ष, हर क्षेत्र, हर समाज और वर्ग के विकास को सुनिश्चित करने वाला बजट है।

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारत के इतिहास में पेश किया गया यह अद्भूतिय बजट है, जिसमें इनकम टैक्स छूट की सीमा 12 लाख कर दी गई है। जो भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर होगा। बजट में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। मेडि‍कल एजुकेशन और आई आई टी में 75000 सीटें बढ़ाने की घोषणा इस बजट में की गई है, जो शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन पैदा करेगा।

विधायक श्रीमती पाठक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है क‍ि इस बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्‍य योजना की घोषणा की गई है। इस योजना से देश के 100 जिले और 1.70 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। इस बजट में कृषि और अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सौगात देश के नागरिकों को मिली है। बजट प्रस्‍तावों से देश और उसके विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन की झलक दिखाई देती है।

 

यह बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम — देव कुमार

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बजट का स्वागत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टैक्स स्लेव में बड़ा बदलाव, 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं; स्टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपये ही रखा गया, पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ कर सकेंगे दाखिल, अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा,कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां पूरी तरह से ड्यूटी फ्री, टीवी-मोबाइल, दवाएं, भारत में‌ बने कपड़े, चमड़े के सामान और इलेक्ट्रिक कार होंगी सस्ती, एम यस एम ई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़, लोन देने के लिए कार्ड जारी होंगे, किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धनधान्य योजना’ का ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई, बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा ,खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य, भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे,आईआईटी में टेक्नोलॉजिकल रिसर्च के लिए 10 हजार पीएम स्कॉलरशिप, अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब, सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी,सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापना होगी, जल जीवन मिशन का बजट आउटले 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बढ़ाया गया,120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू होगी, 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को मदद मिलेगी,इंश्योरेंस सेक्टर के लिए 100 एफडीआई की मंजूरी सहित सैकड़ो उल्लेखनीय जन कल्याण की योजनाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को उड़ान देने वाला बजट है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button