ब्रेकिंग न्यूज़

बजट विकसित भारत मिशन का बनेगा ग्रोथ इंजन — सुरेंद्र मणि

ar 728 ad
AR News Live

बजट विकसित भारत मिशन का बनेगा ग्रोथ इंजन — सुरेंद्र मणि

भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में विकसित भारत के मिशन के ग्रोथ इंजन का कार्य करेगा। 140 करोड़ देशवासियों के जीवन स्तर उठाने, विशेष रूप से मध्यम वर्ग को सशक्त और समृद्ध शाली बनाने वाला बजट है। नए रोजगार का सृजन होगा, विकास के साथ विरासत का भी रखा गया है ध्यान।

 

बजट विकसित भारत के सपने को करेगा साकार—जितेंद्र तिवारी

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button