सीधी

ज्योत्सना ग्रुप सीधी प्रांगण में मनाया गया वार्षिकोत्सव

ar 728 ad
AR News Live

ज्योत्सना ग्रुप सीधी प्रांगण में मनाया गया वार्षिकोत्सव

सीधी। जोत्सना विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम एवं उनकी प्रस्तुति शानदार और भव्य है। हर प्रस्तुती एक नई सीख, ऊर्जा और ज्ञान का प्रकाश कुंज पिरोई हुई है। ज्योत्सना विद्यालय 2006 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही है। अंचल के बच्चों का चहुमुखी विकास होए इसके साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी, इस समिति का प्रमुख उद्देश्य है। आयोजक अभिभावक और देश के कर्णधार बच्चे बधाई के पात्र हैं। उक्त आशय के विचार लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं विद्यालय के संरक्षक पालक डॉ. राजेश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि ज्योत्सना ग्रुप के तत्वाधान में ज्योत्सना विद्यालय हड़बड़ों के विशाल प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में कहीं। सांसद एवं विद्यालय के पालक डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि पाठ्येत्तर गतिविधियां जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोतप्रस्तुति देने के लिए सभी बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक एवं विद्यालय परिवार का अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के रजिस्ट्रार डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार ने ज्योत्सना विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम अलौकिक एवं सराहनीय है। विद्यालय प्रतिभाओं की खान है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अद्वितीय है। रजिस्टारडॉ. परिहार ने आयोजकों को शुभकामना देते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. उदय सिंह, डॉ. बीके सिंह, कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देव कुमार सिंह, केके तिवारी, इन्द्रशर इन्द्रशरण सिंह, देवेन्द्र सिंह मुन्नू, लालचन्द्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, डॉ. अनूप मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा स्टाफ सहित हजारों अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बच्चे हुए पुरस्कृत

 

हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शिवम सिंह, श्रेया पाण्डेय, अवनिश शुक्ला, राजनंदनी सिंह को अतिथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्था के संचालक डॉ. अजय मिश्रा द्वारा समस्त छात्रों एवं समस्त स्टाफ का उत्साह वर्धन किया गया। स्वागत भाषण अरविन्द पाण्डेय प्राचार्य ज्योत्सना पब्लिक सेकण्ड्री स्कूल हड़बड़ो। आभार प्रमोद तिवारी प्राचार्य ज्योत्सना पब्लिक हायर सेकण्ड्री स्कूल सीधी ने किया।

 

ज्योत्सना ग्रुप ने रचे नए- नए इतिहासः डॉ. श्वेता

जोत्सना जन कल्याण स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित ज्योत्सना विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियां का बखान किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button