मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित*

*मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित*
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जिला इकाई सीधी द्वारा राष्ट्रीय कल्याण सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य में सीधी जिला के हाई स्कूल गोतरा विद्यालय में मानवाधिकार जागरूकता एवं योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजय चौधरी जी द्वारा मानवाधिकार के उद्देश्य पर वृहद प्रकाश डाला गया और स्वास्थ्य के प्रति जड़ी बूटियों का महत्व और योग का प्रशिक्षण कराया गया। विशिष्ट तिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कल्याण सचिव राकेश मौर्य के द्वारा मानवाधिकार के महत्व और मानवाधिकार में अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। और सामाजिक संरक्षण प्रमुख रामेश्वर पांडे जी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक मानवाधिकार के कार्यों को कैसे पहुंचाना है और उसका क्रियान्वयन कैसे करना है इस विषय पर प्रकाश डाला गया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण दुबे द्वारा युवाओं में मानवाधिकार के संबंध में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के साथ 10 दिसंबर स्थापना दिवस के अवसर पर विगत दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे मानवाधिकार हनन के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सीधी कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम और ज्ञापन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सीधी अविनाश सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति संभागीय संरक्षण प्रमुख रामनाथ चौधरी, जिला महासचिव अमित प्रधान, जिला कार्यक्रम सचिव जीवेंद्र सिंह, के.एन मिश्रा, नंदकुमार मिश्रा, रामकुमार साकेत, आशुतोष पांडेय , रामचंद्र प्रजापति, गणेश साहू, रविराजन शुक्ला, गुंजा पनाडिया, जगदीश शुक्ला, रोशन गुप्ता सहित अन्य मानवाधिकार के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।।




