सीधी
शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया

शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. आई.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ.कमलेश जायसवाल, डॉ. ज्योति रजक, डॉ. लक्ष्मीकांत कुशवाहा, श्री अनिल केवट सहित महाविद्यालय के अतिथि विद्वान और कर्मचारी छात्र/छात्राये उपस्थित थे।



