ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत तरका के श्यामा कामधेनु गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

ar 728 ad
AR News Live

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत तरका के श्यामा कामधेनु गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण पूजा अर्चना के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। तत्पश्चात गौमाताओं की पूजा कर चारा एवं फल खिलाया गया।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सनातन काल से गौवंश की हर घर में पूजा अर्चना होती आई है एवं गौसेवा हमारी परंपरा रही है। गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति एवं पुरातन परम्परा रही है। गौवंश पूर्व से ही जीवन का आधार एवं आय का माध्यम रहा है। आज भी हमारे देश की 75 प्रतिशत आबादी परोक्ष अपरोक्ष रूप से गौसंवर्धन एवं पशुपालन से जुड़ी है। विधायक ने गौशालाओं के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रति गौवंश प्रोत्साहन राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया है जिससे गौशालाओं के संचालन में कोई असुविधा ना हो। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि गौशालाएं आप लोगों के पालतू मवेशियों के लिए नहीं हैं। आप लोग अपने गौवंश अपने घर में रख कर उनकी सेवा करें। गौशालाएं ऐसे पशु जिनके कोई मालिक नहीं हैं उनके लिए बनाई गई है। गौशाला का संचालन कर रहे समूह के सदस्यों से कहा कि गौवंश को समय-समय पर खाना पानी दें, चराने के लिए बाहर ले जाए, गौशालाओं का प्रबंधन सही ढंग से करें।

 

उपखण्ड अधिकारी सिहावल एस. पी. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में गोवर्धन पूजा, गौशाला प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

इस अवसर पर श्यामकली प्रजापति सरपंच तरका, इंद्रभान सिंह नायब तहसीलदार, शिफाली गुप्ता पशु चिकित्सक, कामता प्रसाद तिवारी बीपीओ, अरुण पाठक एपीओ, महेश प्रजापति, चंद्रिका तिवारी, रमेश तिवारी, भूपेंद्र पांडेय, बृजेंद्र शुक्ला, बबलू सिंह, उदयराज सिंह, पृथ्वीराज प्रजापति, राजेंद्र पाण्डेय, जनप्रतिनिधि गण, गौशाला का संचालन कर रही समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button