ब्रेकिंग न्यूज़

जेएनवी चुरहट में एनसीसी शिविर का गरिमामय शुभारंभ

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट- अरुण मिश्रा

जेएनवी चुरहट में 3 एमपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में 19 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक संचालित होने वाले 10 दिवसीय कैंप का शुभारंभ कमान अधिकारी संदीप जसपाल द्वारा किया गया, जिसमें रीवा, सीधी, सिंगरौली व मऊगंज जिले के लगभग 19 संस्थाओं के 380 कैडेट द्वारा सहभागिता की जा रही है। कैम्प में 3 एमपी बटालियन के प्रशिक्षकों द्वारा सैन्य विषयों में एवं सहयोगी एनसीसी अधिकारियों द्वारा सामान्य विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि कैडेट्स में एकता एवं अनुशासन के साथ सेना को नजदीक से जानने एवं उनकी दिनचर्या को जीने का अवसर प्राप्त हो सके। इस कैंप में सेना के उपयोग आने वाले विषयों जैसे मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा एवं कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु समस्त जीवन कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को कैडेट्स के रूप में अच्छे जीवन मूल्य वाले नागरिक तैयार करना है। साथ ही अग्नि वीर योजना में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

उक्त शिविर के उद्घाटन सत्र में कमान अधिकारी द्वारा एनसीसी शिविर के उद्देश्य एवं कैडेट्स के लिए कैंप की आवश्यकता की सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहयोगी एनसीसी अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ की सहभागिता रही। इस कैंप के सफल संचालन में जेएनवी प्राचार्य चुरहट विपिन शुक्ला का विशेष सहयोग रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button