ब्रेकिंग न्यूज़

तीन आरोपियों ने मिलकर युवक को उतारा था मौत के घाट

ar 728 ad
AR News Live

लालगांव पुलिस चौकी अन्तर्गत अटरिया निवासी हर्षित सिंह अचानक लापता हो गया था. जिसकी गुमशुदगी की शिकायत गढ़ थाने में की गई और गुमशुदा दर्ज करने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई. 10 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत दोहा नाला के पास अज्ञात शव मिला. जिसकी पहचान हर्षित के रूप में की गई. जांच के बाद पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये है.

 

8 अक्टूबर को थाने पहुंचकर कमलेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा हर्षित सिंह 21 वर्ष निवासी अटरिया कही चला गया है, जिसकी कोई जानकारी नही मिल रही है. रिपोर्ट दर्ज कराने पर गुम इंसान कायम कर गुमशुदा की पता तलाश दौरान 10 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत दोहा नाला के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर परिजनों द्वारा उक्त शव हर्षित उर्फ निखिल सिंह निवासी अटरिया का होने की पहचान की. पंचनामा कार्यवाही की जाकर मर्ग जांच दौरान मृतक के मोबाइल नम्बर की प्राप्त जानकारी एवं परिजनों से पूछताछ पर आरोपी प्रदीप कोल पिता सूरज कोल उम्र 19 वर्ष, सत्यम रावत पिता रजनीश रावत उम्र 20 वर्ष, विधि विरूद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. जिनके द्वारा हत्या करना स्वीकार किये जाने पर प्रकरण दर्ज कर घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा, एक मोटर साईकल एवं मोबाइल फोन को जप्त कर आरोपीगण को न्यायालय में पेश किया गया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button