सीधी

कला और संस्कृति का अद्भुत संगम “कजरी महोत्सव” सीधी में

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा दो दिवसीय कजरी महोत्सव का 17 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

ar 728 ad
AR News Live

कला और संस्कृति का अद्भुत संगम “कजरी महोत्सव” सीधी में

सीधी। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल के सहयोग से मणिका कला एवं संस्कृति संस्थान और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम के तहत आगामी 17, 18 अक्टूबर को दो दिवसीय कजरी महोत्सव का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है।

 

17 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में शाम 6 बजे से लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। एक पेड़ मां के नाम दो दिवसीय कजरी महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य, प्रसिद्ध बीरबल की जन्मस्थली घोघरा को विश्व पर्यटन के रूप में विकसित करने एवं इसे वैश्विक पहचान देने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आ रहे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति जिसमें गायन, वादन, नृत्य एवं नाटिका की शानदार प्रस्तुति एवं घोघरा की ऐतिहासिक सुंदर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। दो-दिन तक चलने वाले आयोजन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।

 

सुमधुर कंठ की धनी संगीत विशारद(बनारस घराना) सुश्री मणिका पांण्डेय जी द्वारा एक पेड़ मां के नाम कजरी महोत्सव कार्यक्रम में आवाज देंगीं |


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button