ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी चेतावनी, कहा पत्रकारों को हल्के में न लें मध्यप्रदेश सरकार व मैहर जिला प्रशासन 

ar 728 ad
AR News Live

पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी चेतावनी, कहा पत्रकारों को हल्के में न लें मध्यप्रदेश सरकार व मैहर जिला प्रशासन

मैहर में पत्रकारों का अनशन जारी काली पट्टी बांध कर कर रहे प्रदर्शन

मैहर के पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्योहार को लेकर मैहर के पत्रकारों के द्वारा मैहर जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है बता दें की पत्रकारों को शारदा धाम के कवरेज में जिला प्रशासन प्रतिबंधित करने के साथ अभद्रता कर रहा है जिसको लेकर मैहर के घंटाघर में सभी पत्रकारों के द्वारा अनशन जारी कर दिया है पत्रकारों द्वारा काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन शुरु किया है।

 

पत्रकारों को हल्के में न लें मध्यप्रदेश सरकार और मैहर जिला प्रशासन -रमेंन्द्र पाण्डेय

 

पत्रकार आंदोलन को शासन गंभीरता से ले

मैहर में नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान भगवती भवानी देवी शारदा माई जी के धाम में जब श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रातो दिन उमड़ पड़ी हो, कलेक्टर मैहर से बड़ी शालीनता सभ्यता सहनशीलता सद् व्यवहार सहिष्णुता तथा मानवीय भावना एवं गौरवशाली गरिमामयी सर्वमान्य परम्पराओं के सत्य निष्ठा लगन से बखूबी निर्वहन की और अधिक आशा अपेक्षा आकांक्षा एवं अभिलाषा की जाती है।मगर दुर्भाग्यपूर्ण दुर्दिन तथा तानाशाही पूर्ण मनमानी की शिकायत अत्यन्त दुखद गंभीर विचारण का महत्वपूर्ण विशेष विषय विंदु बन जाता है। मातृ शक्ति की भक्ति का पर्व चल रहा है और अब आगे सप्तमी अष्टमी नवमीं और विजयादशमी दशहरा का महा महोत्सव आ रहा है, ऐसे संवेदनशील शुभ अवसर पर महिला जिलाधीश से लापरवाही भरे बेपरवाह दुर्भावना वह भी कलम के अच्छे सच्चे भले सही नेक सिपाही सेवक साथी सेनानी पत्रकार बंधुओं के साथ तो कतई स्वीकार्य या यों कहें किसी भी हालत में काबिले बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।केन्द्र सरकार सत्ता संगठन के शीर्षस्थ नेतृत्व एवं राज्य शासन व जनता जनार्दन के प्रति लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व पूर्ण जिम्मेदार प्रशासन का प्राथमिक मौलिक मूलभूत बुनियादी अनिवार्य पदीय कर्तव्य व दायित्व अर्थात राष्ट्र धर्म एवं राज धर्म न्याय नीति नैतिक मर्यादा रक्षार्थ प्रथम प्रभावी कारगर कदम व अपरिहार्य अत्यावश्यक कार्यवाही अतिशीघ्रातिशीघ्र करना बेहद बहुत जरूरी है कि सबसे पहले बदलाव कर कानून व्यवस्था की दृष्टि से स्थिति परिस्थितिजन्य चुनौतियों को समय रहते सही सटीक हल किया जाकर सम्पूर्ण प्रकरण का शांति व सौजन्यता पूर्वक मिल बैठ कर पटाक्षेप तथा जटिल समस्या का न्यायोचित पारदर्शिता पूर्ण सम्यक समाधान किया जाय।पत्रकार आंदोलन आगे बढ़ा और व्यापक दायरे का विस्तार हुआ तो माहौल व वातावरण अनुकूल बनाने में किंचित कठिनाई हो सकती है।किसी आसन्न आशंका को बल न मिलने पाये और सतही सियासत की कतई कोई गुंजाइश न दी जाय।

भरपूर भरोसा एवं अटूट अगाध अथाह असीम विश्वास है कि संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के एक सेवक साथी सेनानी सिपाही के नाते की जा रही अपील पर तत्काल प्रभाव से गंभीरतापूर्वक विचार कर माई के धाम पवित्र ऐतिहासिक धार्मिक नगरी तथा जिले के प्रशासन का तुरन्त पुनर्गठन किया जाकर परिवर्तन किया जाय।विशेष ध्यान रहे लोकतंत्र में लाटसाहिबी की जरा सी भी कतई कोई गुंजाइश ही नहीं है।

अपने सभी साथी पत्रकार भाइयों से भी सविनम्र दोनों हाथ जोड़ कर सादर विनय पूर्वक आग्रह है कि तनाव टकराव टालने तथा अप्रिय कटुता कड़वाहट विरोध अवरोध और अन्तर्विरोध से पार पाकर शासन प्रशासन को निर्णय लेने व अमल करने के लिये कुछ वक्त देते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने फैलाने व्यापक बनाने और मैहर जिले के मसले को प्रदेश देश व्यापी बनने देने से पूर्व आत्म चिंतन मनन विचार मंथन और दूरदर्शिता पूर्ण सही दिशा दृष्टि व सुस्पष्ट दृष्टिकोण के साथ सोच समझ कर ही अग्रिम पग उठाने से भी पहले बदलाव के लिये थोड़ा वक्त और देकर एकतरफा सदाशयता और संयम व धैर्य का परिचय भी दिया जाना चाहिए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button