थाना अमिलिया में सतत जारी है मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम

थाना अमिलिया पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संचालित किया जा रहे मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम के पालन पर जिसमें सार्वजनिक स्थान में जागरूकता कार्यक्रम संपादित हेतु निर्देशित किए गए हैं परिपालन पर आज दिनांक 6/10/ 24 को सार्वजनिक स्थान अमिलिया बस स्टैंड में चलित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं बालको एवं महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार यौन शोषण एवं हिंसा के संबंध में बताया गया तथा बालक बालिकाओं महिलाओं के अपेक्षाएं जो सकारात्मक परिलाक्षित हो उसे पूर्ण करें उनके ज्ञान कौशल एवं दृष्टिकोण को विकसित करें नकारात्मक सोच को हटाए स्वभाव में परिवर्तन करें उनके मान सम्मान में रचनात्मक सहभागिता बढ़ाएं प्रगतिशीलता में बाधा न बने सुरक्षा संकेतक में बाल विवाह एवं उत्पीड़न घरेलू हिंसा महिला हत्या ना हो इनके हिंसा और भेदभाव से मुक्त रहने का अधिकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के उच्चतम प्राप्त करने के योग्य मानक का आनंद लेने का अधिकार शिक्षित होने का अधिकार संपत्ति का मालिक होने का अधिकार वोट देने का अधिकार समान वेतन पाने का अधिकार है तथा इनके समस्या के समाधान करने में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है




