पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाया जा रहे मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम आयोजन आज दिनांक 4/10/ 24 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया जिला सीधी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाया जा रहे मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम आयोजन आज दिनांक 4/10/ 24 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया जिला सीधी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं बालको एवं महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार यौन शोषण एवं हिंसा के संबंध में बताया गया तथा यह भी बताया गया रूढ़िवादिता, दहेज, नशा, अश्लीलता और संवेदनशीलता भ्रूण हत्या और अशिक्षा लिंग भेद के बारे में बताया गया तथा प्रश्नावली तैयार की गई जिसमें निम्न बिंदुओ पर बताया गया –
1)समाज को सशक्त बनाना है तो बालिकाओं का हक की आवाज़ उठाना है
2) बालक एवं बालिकाओ के तप त्याग से समाज का कल्याण होगा इसी तरह भारत का निर्माण होगा
3)मौन नहीं रहना चाहिए बालिकाओं के अधिकारों पर गर्व करना चाहिए
4)नन्हे नन्हे हाथों को काम नहीं किताब दो
5)ये उम्र मजदूरी की नहीं पढ़ने लिखने की है
6)सोच समझकर कदम उठाए बालिकाओं को भगाकर ना ले जाएं नहीं तो जेल होगी
7)महिलाओं एवं बालिकाओं को की रक्षा करें
8)बालिकाओं को जीने का अधिकार दो
9)महिलाओं एवं बच्चों को समानता का अधिकार दें
10)बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार दें
11)बालक बालिकाओं को नशा से दूर रखें
12)महिलाओं के प्रति दहेज प्रताड़ना ना हो यह एक अभिशाप है
13)रुढ़वादिता से बचे
14)बालक बालिकाओं महिलाओं के प्रति अश्लीलता ना करें
15)भ्रूण हत्या न करें
16)लिंग भेद न करें
17)बालक बालिकाओं महिलाओं पर लैंगिक हमला समाज के लिए कलंक है और अभिशाप है ।




