ब्रेकिंग न्यूज़

*लीनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा मनाया गया हिंदी दिवस* *डॉ. राजेश मिश्र सांसद सीधी के मार्गदर्शन में वैष्णवी गार्डेन में संपन्न हुआ हिंदी दिवस का आयोजन*

ar 728 ad
AR News Live

*लीनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा मनाया गया हिंदी दिवस*

 

*डॉ. राजेश मिश्र सांसद सीधी के मार्गदर्शन में वैष्णवी गार्डेन में संपन्न हुआ हिंदी दिवस का आयोजन*

 

 

*हिंदी दिवस पर शहर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा*

 

*हिंदी दिवस पर विंध्य के साहित्यकार और कलाकार हुए सम्मानित*

 

*हिंदी दिवस पर नाटक भक्त आनंद की हुई मनमोहक प्रस्तुति*

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l बीते दिन 14 सितंबर को जगह-जगह हिंदी दिवस का आयोजन किया गया पर वैष्णवी गार्डेन सभागार सीधी में ऐतिहासिक आयोजन किया गया,आयोजन लीनेस क्लब कामाख्या द्वारा आयोजित था जो मा. डॉ. राजेश मिश्र सांसद सीधी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम आयोजन में आए हुए अतिथियों,साहित्यकारों व कलाकारों का आयोजन समिति द्वारा चंदन टीका और आरती से भव्य स्वागत किया गया तदुपरांत सांसद एवं विंध्य के वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

दीप प्रज्वलन के बाद वैष्णवी मिश्रा ने मां वीणावादिनी सरस्वती की वाणी वंदना की इसके बाद अतिथि एवं साहित्यकारों का स्वागत व सम्मान किया गया। स्वागत के बाद आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. बीना मिश्रा ने अतिथियों, साहित्यकारों,कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं-दर्शकों का वाणी से स्वागत किया इसके बाद संगठन की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया।स्वागत के बाद कवियित्री महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान,अमृता प्रीतम व शिवानी के साहित्य एवं रचनाओं पर वर्णमाला खेल, मुहावरे और प्रश्नोत्तरी किया गया उसके बाद UCN MAS पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा शुभी वत्स के “हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा” गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसका निर्देशन अनी असावर ने किया था फिर इन्द्रवती नाट्य समिति की बाल कलाकार अनुभूति कुंदेर ने महादेवी वर्मा की कविता “मैं हैरान हूं” का अद्भुत मंचन किया गया जिसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। इसके तुरंत बाद इन्द्रवती नाट्य समिति के बाल कलाकार सृजन मिश्र ने परम पूज्य गुरुदेव राजेश्वरानंद महाराज की कथा “आज एकादशी है” पर आधारित एक पात्रीय नाटक “भक्त आनंद” की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, नाटक में अभिनय और संगीत सृजन मिश्र का रहा वहीं लेखन, परिकल्पना एवं निर्देशन शहर के युवा रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया है,मंच परे संगीत में बतौर संगतकार हरमोनियम पर प्रजीत साकेत,ढोलक पर श्लोक तिवारी, तबले पर सत्यदीप द्विवेदी व डफ पर रोशनी प्रसाद मिश्र की भूमिका रही,प्रस्तुति संयोजन नीरज कुंदेर ने किया।

विशेष व्याख्यान एवं कविता पाठ : हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि पहली बार शहर की महिलाओं ने हिंदी दिवस पर इतना उत्साह दिखाया है जो यह बताता है कि आने वाले समय में सीधी का साहित्य उन्नति के शिखर पर होगा साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि लीनेस क्लब का यह प्रयास काबिले तारीफ़ है इसी तरह आप लोग आयोजन करते रहें फंड की फिकर न करें आपके पास पूरा संसदीय क्षेत्र पड़ा है कोई कमी नहीं होने देंगे, हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने पर कहा कि सामाजिक दर्जा मिल चुका है संवैधानिक दर्जा भी शीघ्र मिलेगा इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

हिंदी दिवस पर उपस्थित साहित्यकारों ने व्याख्यान और कविता पाठ किया जो बहुत ही अद्भुत और यादगार रहा जहां एक तरफ डॉ.लहरी सिंह ने साहित्य के क्षेत्र में शामिल नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन किया और व्याख्यान में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह नई पीढ़ी हिंदी को लेकर सक्रिय हो रही है इससे लगता है कि अब राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना तय है वहीं दूसरी ओर डॉ.प्रवेश तिवारी,रामनरेश तिवारी ,डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रवीण सिंह ने हिंदी में बिंदी और आधा न को लेकर विशेष चर्चा किया, डॉ.शिवशंकर मिश्र,शिवपाल तिवारी, धीरेंद्र त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अतुल उपाध्याय, आकांक्षा तिवारी और हर्ष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन व काव्यपाठ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में इं.आर.बी. सिंह अध्यक्ष पीएसए की विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन मीनाक्षी द्विवेदी और रिचा सिंह ने किया।

माला,पुष्पगुच्छ,शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान : सांसद डॉ.राजेश मिश्र, डॉ. लहरी सिंह वरिष्ठ साहित्यकार,रामनरेश तिवारी निष्ठुर वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ.रामगरीब पाण्डेय विकल वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ.प्रवेश तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. अनिल कुमार सिंह सत्यप्रिय वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. शिवशंकर मिश्र सरस वरिष्ठ साहित्यकार, धीरेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार, शिवपाल तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार, श्वेता तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार, अतुल उपाध्याय युवा कवि, आकांक्षा तिवारी युवा कवियित्री,हर्ष पाण्डेय युवा कवि, डॉ.कैलाश तिवारी, डॉ.अनूप मिश्र, डॉ. दीपारानी इसरानी व एस. बी. सिंह का माला,पुष्पगुच्छ,शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अंत में लीनेस क्लब कामाख्या सीधी की सचिव डॉ.सुनीता तिवारी ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और श्रोताओं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।आयोजन में मुख्य रूप से लीनेस क्लब की डॉ. बीना मिश्रा, डॉ.सुनीता तिवारी, रचना राजे सिंह, शमिला सिंह, अंजू सिंह, आराधना सिंह,सुनीता सिंह,नीतू गुप्ता, उपासना कटारिया, ऋचा सिंह चौहान, अंजू शर्मा,शालिनी सेंगर, डॉ. रुचि खरे,नीलम अंसारी, तरु तिवारी, ऋतु सिंह चौहान, प्रीती सिंह परिहार,रेखा स्वरूप, अनीता आडवानी, वर्षा सिंह,उर्मिला गुप्ता, मंजू शुक्ला, रचना मिश्रा, डॉ. रंजना शुक्ला, भावना भसीन, दीपारानी इसरानी, मीनाक्षी द्विवेदी,रिचा सिंह,वर्षा की अहम भूमिका रही।आयोजन में भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button