सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को शासन द्वारा दी जाने वाली राहत राशि के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को शासन द्वारा दी जाने वाली राहत राशि के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान
*आभियान के तहत शहर के विभिन्न चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलो पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किया गया जागरूक*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक जिला सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सीधी जिले के यातायात थाना प्रभारी डी. डी. सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा सीधी नगर के प्रमुख स्थानों गांधी चौक, बस स्टैण्ड, सम्राट चौक में बैनर पोस्टर के माध्यम से आम जन को सड़क दुर्घटना के उपरान्त मृतक एवं घायलों को शासन द्वारा दी जाने वाली राहत राशि के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी यातायात द्वारा जन मानस को बताया गया कि यदि दुर्भाग्य वश किसी सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट होने के उपरान्त किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो शासन द्वारा 2 लाख रूपये की राहत राशि तथा यदि कोई व्यक्ति इसी तरह की सड़क दुर्घटना के उपरान्त घायल होता है तो उसे 50,000 रूपये की राहत राशि शासन द्वारा प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात उनि. डी. डी. सिंह, सउनि. श्यामलाल, प्र.आर. शषिभूषण, अभिषेक आर. शत्रुधन आदि सम्मिलित रहे।




