राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहना, करोड़ों हिंदुओं का अपमान — डॉ राजेश मिश्रा

राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहना, करोड़ों हिंदुओं का अपमान — डॉ राजेश मिश्रा
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान हिंदुओं को हिंसक कहने के बयान को करोड़ों हिंदुओं का अपमान बताया है।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा व्यक्त किए गए विचार, वास्तव में यही विचार कांग्रेस के हैं। क्योंकि कांग्रेस की स्थापना ही अंग्रेजो द्वारा की गई थी। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्यूम नामक अंग्रेज ने किया था। जिसे भारत की मिट्टी से, संस्कृति से, मान बिंदुओं से कोई लेना-देना नहीं था।
सांसद डॉक्टर मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और करोड़ों करोड़ों भारतीयों की आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया है। डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा और कठोर शब्दों में भर्त्सना करता हूं।




