हेलो सर,मैं पोखरा हॉस्पिटल बोल रहा हूं आइए हॉस्पिटल में बैठिए! ,दो जगह का प्रभार है नहीं पहुंच सकता- साहब

हेलो सर,मैं पोखरा हॉस्पिटल बोल रहा हूं आइए हॉस्पिटल में बैठिए! ,दो जगह का प्रभार है नहीं पहुंच सकता- साहब
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l बुलाती है मगर जाने का नहीं ,यह कहावत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरा में पदस्थ डॉक्टर के लिए एकदम फिट बैठती है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल क्षेत्र के तहसील बहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरा का है जहां पर मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का यह आरोप है कि वहां पर पदस्थ डॉक्टर हॉस्पिटल में बराबर नहीं बैठते हैं आखिर क्या वजह है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार सुर्खियों में रहता है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी खुला संरक्षण देते हैं किसी भी प्रकार का जांच नहीं करते हैं ।यही वजह हो सकती है कि मनमानी तरीके से हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अधिकारियों को कानों कान खबर तक नहीं।
वहां पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर के द्वारा बहाने बनाकर टाल दिया जाता है कि दो जगह का प्रभार है यही वजह है कि नहीं पहुंच पाते हैं ।
हालांकि यह मामला अभी जांच का विषय बना हुआ है कि उक्त मामले की सच्चाई क्या है इसलिए वहां पर हॉस्पिटल बुलाती है हेलो सर ! बैठिए लेकिन साहब को मौका ही नहीं तो आखिर कैसे जाएं।
हालांकि यह मामला अभी जांच का विषय बना हुआ है ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक वहां पर बराबर डॉक्टर नहीं बैठते हैं।
खबर प्रकासन के बाद क्या उक्त मामले की जांच की जाती है या नहीं यह तो देखना दिलचस्प होगा वहां पर पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या फिर यूं ही सिमट कर रह जाती है यह अपने आप में बड़ा सवाल बना हुआ है।




