ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्न

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्न

लोकसभा की जीत लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत: देवकुमार

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ शानदार आतिशबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया।

पार्टी कार्यालय में शानदार विजयश्री की शुभकामनाएं देेते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जाता है। हमारे सभी विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया। जिसके कारण हम सीधी लोकसभा सीट को दो लाख से अधिक के मतों के अंतर से जीत पाये हैं। जीत में बूथ और पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। जिन्होंने जनता-जनार्दन के बीच जाकर पार्टी के लिये विजयश्री का आशिर्वाद मांगा।

 

जीत ऐतिहासिक: विश्वामित्र पाठक

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि लोकसभा की जीत ऐतिहासिक है। हमारे कार्यकर्ताओं ने शानदार उत्साह के साथ जीत के लिये अंतिम दम तक डटे रहे। जिसका परिणाम सुखद और कल्याणकारी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी के लिये जीत ऐतिहासिक- कुं वर सिंह

धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा की विजयश्री की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तिव को जाता है। इस बार भी हम धौंहनी विधानसभा में अच्छी लीड देने में कार्यकर्ताओं के दम पर सक्षम हुये हैं।

 

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उत्सव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, लोकसभा के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष के.के.तिवारी ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, अंजू केशरी, डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, रामप्रसाद वैस, मोतीलाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ.विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, जिला मंत्री अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, राकेश सिंह रिंकू, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, नीलम पाण्डेय, शिवदान साकेत, कमल कामदार, लालचंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह, जगदंबा सोनी, कंचन केशरी, सोमवती जायसवाल, महिमा तिवारी, रन्नू साकेत, शुभादेवी कोल, रूचि ब्रजेश सिंह, सूबेदास यादव, विनोद सिंह परिहार, मनोज तिवारी, दिनेश गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह, रामसुन्दर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, पूजा तिवारी, शुभा नामदेव, अजय गुप्ता, पुनीत त्रिपाठी, सुमन गुप्ता, पवन मिश्रा, उमेश यादव, सतेन्द्र द्विवेदी, श्रवण सिंह, अन्नू पाण्डेय सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व शानदार आतिशबाजी के बीच जोरदार नारे लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button