ब्रेकिंग न्यूज़

मच्छरों की भरमार, नहीं होता कीटनाशकों का छिडक़ाव-जय

ar 728 ad
AR News Live

मच्छरों की भरमार, नहीं होता कीटनाशकों का छिडक़ाव-जय

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी।शहर में सडक़ों पर

जगह-जगह गंदगी नजर आती है तो वहीं कई नाली और नाले गंदगी से इस तरह पटे पड़े हैं कि उनके आसपास रहने वालों का बदबू के कारण बुरा हाल है। बारिश नजदीक है और मच्छरों की भरमार हो रही है जिससे नागरिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने कहा है कि नगर में जगह-जगह खाली प्लाटों पर कूड़ा करकट जमा है। मच्छरों की भरमार से मलेरिया और डेंगू जैसे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। नगरपालिका द्वारा साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के मुख्य नालों की हालत इतनी खस्ताहाल है कि गंदगी के कारण लोगों का इनके पास से निकलना दूभर हो गया है। नगर के कई नाले और नालियां नियमित साफ.-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से इस तरह पटे पड़े हैं कि कई जगह तो इनमें पानी की निकासी तक अवरूद्ध होने लगी है। बारिश होते ही कई क्षेत्रों में सडक़ों पर नालियों का गंदा पानी बहता नजर आ जाएगा। नगर में गंदगी के कारण जहां एक ओर मच्छर पनप रहे हैं। वहीं नपा द्वारा मच्छर मार दवा का छिडक़ाव तक कहीं नहीं किया जा रहा है। न ही फागिंग मशीन नगर में कहीं चलती नजर आती है। जिससे जगह-जगह मच्छरों का लार्बा पनप रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button