ब्रेकिंग न्यूज़

रिकॉर्ड मतों से जीतकर नव निर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा दिल्ली के लिए हुए रवाना, जताया जनता जनार्दन का हृदय से आभार

ar 728 ad
AR News Live

रिकॉर्ड मतों से जीतकर नव निर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा दिल्ली के लिए हुए रवाना, जताया जनता जनार्दन का हृदय से आभार

 

नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने सीधी लोकसभा की जनता ने किया मतदान

 

सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं

 

भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली ऐतिहासिक विजय श्री —-

नवनियुक्त सांसद डॉ राजेश मिश्रा

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा परिवार सहित सपत्नीक मतगणना स्थल में पहुंचकर सीधी लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा जीत का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इसके बाद गाजे बाजे, डीजे एवं शानदार आतिशबाजी से युक्त विशाल काफिले के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा विजय जुलूस निकालते हुए स्थानीय पूजा पार्क में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय श्री का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत कर जश्न मनाया।

नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमें और भाजपा को जो स्नेह, आशीर्वाद प्रदान किया है, उसका मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और जनता का अभिनंदन करता हूं।

डा मिश्रा ने कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। जनता के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति और प्रेरणा मिलती है।

 

संगठन की शक्ति और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से मिली जीत

नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र जिसके अंतर्गत सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले की ब्योहारी विधानसभा आती है, के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल संगठन के साथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों सीधी, सिंगरौली, शहडोल जिले की आठों विधानसभाओं के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथम मेहनत और परिश्रम से भाजपा को यह ऐतिहासिक विजय मिली है।

 

मोदी जी की गारंटी पर जनता ने जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने क्षेत्र के विकास और गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज सीधी में भाजपा को जनता से इतना प्रचंड आशीर्वाद प्रदान किया है। मैं भाजपा के प्रदेश संगठन से लेकर, तीनों जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, मंत्री, बूथ और पन्ना समितियों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं, जिन्होंने केंद्र और मप्र भाजपा सरकार की उपलब्धियां, विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाया। जिसके कारण जनता जनार्दन का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मतगणना के कार्य में लगे हुए सभी मतदान कर्मी एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मीडिया कर्मियों का भी विशेष रूप से आभार व्यापित करता हूं।

 

सीधी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बीते 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यो के साथ दी गयी गारंटियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। एक बार फिर मैं सीधी लोकसभा क्षेत्र की सभी जनता और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से शानदार विजय श्री अर्जित करने वाले डॉक्टर राजेश मिश्रा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट कर विजय श्री की शुभकामनाएं दी और क्षेत्र की जनता का आभार ज्ञापित किया।

बढौरानाथ का लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने प्रचंड जीत के पश्चात ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बढौरा नाथ पहुंचकर प्रभु शिव शंकर का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जनता के कल्याण की कामना की।

 

दिल्ली के लिए हुए रवाना

नव निर्वाचित लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा आज सीधी से सिंगरौली होते हुए दिल्ली के लिए नए कर्म क्षेत्र हेतु रवाना हुए। इसके पूर्व परिवार जनों एवं लाडली लक्ष्मी की बहनों ने आरती उतार कर कलश दिखाकर उन्हें विदा किया और आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान वेद मंत्र भी पढ़े गए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button