व्यापारी संघ ने नवल चाचा को दी श्रद्धांजलि

व्यापारी संघ ने नवल चाचा को दी श्रद्धांजलि
व्यापारी संघ धर्मशाला में नवल चाचा के योगदान और समर्पण को किया गया याद
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l बीते गुरुवार को व्यापारी संघ सीधी के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद सीधी के पूर्व अध्यक्ष नवल दास आहूजा जी का लंबी बीमारी के बाद दोपहर 2:30 बजे के आसपास अंतिम सांसें लीं, जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को शहर भ्रमण के बाद सुबह मुक्तिधाम में किया गया।
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा व्यापारी संघ सीधी के सार्वजनिक धर्मशाला में वरिष्ठ व्यापारियों एवं पदाधिकारीयों के साथ उनकी स्मृतियों को याद किया गया और उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष श्री हजारीलाल गुप्ता जी, व्यापारी संघ सीधी के महामंत्री भीम कामदार जी, कोर कमेटी के सदस्य दिलीप शितानी जी, वरिष्ठ व्यवसायी अशोक बसंतानी जी, कमल कामदार जी, रवि केसरी जी, नरेंद्र लालवानी जी, कोषाध्यक्ष रोशन लाल केशरवानी जी, आनंद परियानी जी, सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता गुड्डू, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी जी, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र सेन, गौरव गुप्ता एवं अन्य व्यापारी साथी उपस्थित हुए।




