ब्रेकिंग न्यूज़

मतगणना दिवस को सुबह 7 बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम, अभ्यर्थियों को दी गई सूचना…

ar 728 ad
AR News Live

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने जानकारी देकर बताया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना दिनांक 04.06.2024 को पूर्व से नियत है। मतगणना दिनांक 04.06.2024 को 11-सीधी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के पुराना भवन में विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट कक्ष क्रमांक 09 एवं 10, 77-सीधी कक्ष क्रमांक 13 एवं 14, 78-सिहावल कक्ष क्रमांक 15 एवं 16 तथा 82 धौहनी के लिए कक्ष क्रमांक 17 एवं 18 को मतगणना कराये जाने हेतु ईव्हीएम स्ट्रांग रूम प्रातः 7 बजे खोला जाना है। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूप प्रातः 6 बजे खोला जाना नियत किया गया है। उपरोक्त के संबंध में समस्त अभ्यर्थी को सूचित किया गया है कि वह स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि व निर्वाचन अभिकर्ता को नियत दिनांक व नियत समय पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button