नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने भाजपा पर लगाया षड्यंत्र का आरोप झूठी सदस्यता को प्रचारित किया गया

नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने भाजपा पर लगाया षड्यंत्र का आरोप झूठी सदस्यता को प्रचारित किया गया
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित कर नगरपालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञान सिंह के हाथों कांग्रेस में घर वापसी करते हुए भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया और कहा कि मैं अपने शहर के विकास और जनहित की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलना चाहती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने षड्यंत्र रच कर इसे सदस्यता का रूप दे दिया और मेरे द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने को प्रचारित किया गया जबकि मैं कांग्रेस में थी और कांग्रेस में हूं कांग्रेस और पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल लोकसभा के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के प्रति मेरी पूर्ण निष्ठा है। मैं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए काम करूंगी भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र को उन्होंने पत्रकार वार्ता के माध्यम से उजागर किया।




