ब्रेकिंग न्यूज़

देश में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए डॉक्टर राजेश मिश्रा को विजयी बनाएं — शरदेंदु तिवारी  कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, भाजपा ने हटाई गरीबी –शरदेन्दु तिवारी 

ar 728 ad
AR News Live

देश में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए डॉक्टर राजेश मिश्रा को विजयी बनाएं — शरदेंदु तिवारी

कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, भाजपा ने हटाई गरीबी –शरदेन्दु तिवारी

 

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को प्रदान करें अपना आशीर्वाद — देव कुमार

 

सीधी नगर मंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री और जिला अध्यक्ष ने की नुक्कड़ सभाएं ,मांगा विजय श्री का आशीर्वाद

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री और और चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में सीधी नगर मंडल के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में नुक्कड़ सभाएं की।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि भारत विश्व के मानचित्र पर अपनी धाक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमा चुका है। हमारी बहन ,बेटियां जो कभी कांग्रेस के राज्य में बोझ हुआ करती थी, वे आज जन्म से ही लखपति लड़ली लक्ष्मी और लाडली बहना बन रही है।

कांग्रेस पर आक्रामक अंदाज में प्रहार करते हुए चुरहट के पूर्व विधायक श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का केवल नारा दिया, किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढे 13 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। गरीबों की झोपड़ी पक्के मकान में और लकड़ी के चूल्हे उज्जवला गैस में परिवर्तित हो रहे हैं। कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब हुआ। दलित, शोषित, वंचित को शिक्षा दीक्षा से वंचित रखा गया, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर व्यक्ति का जीवन स्तर उपर उठा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कहा कि विकास की अविरल गंगा बहती रहे ,देश और सशक्त और समृद्धि शाली बने। इसके लिए डॉ राजेश मिश्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया को टक्कर दे रही है। अगले पाच वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। आज हमारे युवा सशक्त और समृद्धशाली हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर रही है।

नुक्कड़ सभाओं का संचालन नगर मंडल के अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा ने किया। नगर मंडल की विभिन्न सभाओं में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संदीप शर्मा, विधानसभा के प्रभारी मोतीलाल पटेल, संयोजक विनय सिंह चौहान, महामंत्री विनोद साकेत, भानु पांडे, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डा मनीला सिंह चौहान ,मोर्चे के अध्यक्ष निशांत मिश्रा पुन्नू खान ,अजीत वर्मा, मनोज तिवारी, हरिनाथ सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष मीना सिंह चौहान, कन्हैया सिंह चौहान, धर्मेंद्र शुक्ला , कंचन केसरी, राजकुमारी कोल, जितेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ो वार्ड वासी उपस्थित रहे। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 15, 16, 19, 14, 5 और 6 सहित अनेक वार्डों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित हुई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button