ब्रेकिंग न्यूज़

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कमलेश्वर पटेल

ar 728 ad
AR News Live

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कमलेश्वर पटेल

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि देश की हालत बहुत खराब हो चुकी है। युवा ,किसान ,महिला व मजदूर सबके हालत खराब है। बदलाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनने जा रही है ।

उक्त विचार कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामों में आज जनसंपर्क करते हुए बात कहीं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की आत्मा है। कार्यकर्ता बंधु पुरी तन्मयता के साथ चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी रीति-नीति एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं।

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी देश का भ्रमण कर नागरिकों के साथ हो रहे अत्याचार,शोषण एवं अनीति के विरुद्ध शंखनाथ कर जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी

पंच न्याय को लागू कर

युवा न्याय,भागीदारी न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय व श्रमिक न्याय के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर भाजपा के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे तो हम जीतेंगे। आपसी सहयोग व तालमेल से ही विजय का रास्ता प्राप्त किया जा सकता है।

लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने बुढ़वा, पपरेडी, पपौंध,अमझोरा सहित दर्जनों ग्रामों का भ्रमण सम्मानित कांग्रेस जनों के साथ किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की जन हितेषी कार्यक्रमों, भाजपा के द्वारा बढ़ाई गई बेरोजगारी,महंगाई व भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुंचाने का सभी ने अनुरोध किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button