अंग्रेजों के कार्यकाल से चले आ रहे कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए समाप्त — जितेन्द्र लिटोरिया

अंग्रेजों के कार्यकाल से चले आ रहे कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए समाप्त — जितेन्द्र लिटोरिया
बहरी मंडल में अधिवक्ताओं के लिए बैठक
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और भारतीय जनता पार्टी के शहडोल और रीवा संभाग के पूर्व संभाग के संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के लिए बहरी क्षेत्र के अधिवक्ताओं की बैठक लेकर जन समर्थन मांगा।
अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया ने कहा कि देश की आजादी के पश्चात अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे 4000 से अधिक कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है। श्री लिटोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपने कार्यकाल में ही शिलान्यास भी करते हैं, भूमि पूजन भी करते हैं और उद्घाटन भी करते हैं। यह मोदी जी की गारंटी है। देश सशक्त और समृद्धशाली बने इसके लिए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजें ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पुनीत पाण्डेय ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू, विस्तारक शिवदत्त मिश्रा, कृष्णकांत द्विवेदी, महामंत्री श्यामलाल यादव, रमेश तिवारी, जय प्रकाश पाण्डेय, शंकरलाल साहू, मीडिया प्रभारी सिहावल सुभाकर द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे l




