ब्रेकिंग न्यूज़

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ पर मनाये पार्टी का स्थापना दिवस — देव कुमार

ar 728 ad
AR News Live

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ पर मनाये पार्टी का स्थापना दिवस — देव कुमार

 

पार्टी का स्थापना दिवस, कांग्रेस मुक्त पोलिंग के संकल्प के रूप में मनाये — कुंवर सिंह

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्यआतिथ्य एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशिष्ट उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष ईश्वर दिन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हर बूथ पर कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाये। हर घर में पार्टी पदाधिकारी झंडे लगाए और आगामी 19 अप्रैल को पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत वोटिंग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो, ऐसा संकल्प लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के लिए विजय श्री का आशीर्वाद मांगे।

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि इस स्थापना दिवस पर सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी अपनी पोलिंग को कांग्रेस मुक्त करेंगे। कांग्रेस मुक्त करने का अर्थ है भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना, गरीब, दलित, शोषित, वंचित सभी वर्गों एवं सभी संप्रदाय के लोगों का उत्थान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना, भारत विश्व की महाशक्ति बने और हर भारतीय समृद्धिशाली और शक्तिशाली बने। और भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम कार्यकर्ताओं के साथ, कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात एवं डोर टू डोर संपर्क कर पार्टी के पर्चे बाँटे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक डॉक्टर यू के श्रीवास्तव, जमुनी देवी सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार तिवारी, शेषमणि मिश्रा, दशमतिया साहू, भैया लाल सिंह, रामाधार साहू, सूर्य दिन जायसवाल, प्रदीप सिंह चौहान ,अखिलेश मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, रमेश पनाडिया, रामाधार साहू, प्रभु दयाल साकेत सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक और बूथ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button