बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की जान — जितेंद्र लिटोरिया

बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की जान — जितेंद्र लिटोरिया
हर बूथ बने भाजपा मय — के के तिवारी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी बरम बाबा मंडल की त्रिदेव, पंच परमेश्वर और मंडल पदाधिकारी की बैठक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रीवा शहडोल के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लूटोरिया के मुख्य आतिथ्य एवं लोकसभा संयोजक के के तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी और बरम बाबा मंडल प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, विधानसभा प्रभारी मोतीलाल पटेल, विधानसभा संयोजक विनय सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थित एवं मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विभिन्न शक्ति केन्द्रों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री लिटोरिया ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की जान होता है। इसलिए पार्टी ने इन्हें त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश की संज्ञा दी है। पूर्व संभागीय संगठन मंत्री श्री लिटोरिया ने सभी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि आप सभी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कृत संकल्पित हुए हैं और यह संकल्प पूरा करने का समय आगामी 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को विजय श्री प्रदान करने के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद अर्जित करें।
लोकसभा के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने बूथ स्तर पर करणीय कार्यों को विस्तार से बताया बताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र का हर बूथ भाजपा मय हो, इसकी चिंता करें। आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ विजय का संकल्प ले।
कांग्रेस की हो रही दुर्दशा
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया ने खाम, चौफाल पवाई, कटौली, करीमाटी, एथी, करवाही, चुवाही, छवारी, सलेहा, बरहाई सहित अनेक शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में लोकसभा विजय के बारीकियां बताईं। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए श्री लिटोरिया ने कहा कि कांग्रेस तो आज लुप्त प्राय पार्टी होने वाली है। कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। जबरदस्ती पकड़ पकड़ के लोगों को चुनाव लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस की यह दुर्दशा उसके 60 साल के कुकर्मों के कारण हुई है। बैठक का संचालन मंडल के महामंत्री प्रभा शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप कृष्णकांत द्विवेदी, अनीता गुप्ता सहित शक्ति केंद्र के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




