बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान

बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी जिले में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लॉन के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी गतिविधि के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राहुल धोटे के निर्देशन मे बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप द्वारा जगह-जगह मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप में बी.एल.ओ, ऑगनबाडी कार्यकर्ता, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी/ रोजगार सहायक एवं कोटवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओें के मध्य जाकर 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप द्वारा बताया जा रहा है कि दिव्यांगो, गर्भवती महिलाओं, 80 वर्ष से अधिक के वुद्व व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर मतदान की सुविधा रहेगी। दिव्यांगों के लिये मतदान मित्र तथा व्हील चेयर, रैंप, पार्किग आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी। मतदान के लिये मतदात पर्ची के साथ आई डी होना जरूरी होगा, केवल मतदाता पर्ची से मतदान नहीं कर सकेगें। उसके लिये निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान के लिये फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र नहीं होने कि स्थित में 11 वैकलपिक दस्तावेजों के बारे में बताया गया जिससे मतदाता सहज ढंग से मतदान कर सके। मतदाताओं कि समस्याओं तथा शिकायतों के निराकरण के लिये कंट्रोल रूम नंम्बर 1950 तथा सी-विजिल एप के विषय में जागरूक किया गया है। वोटर हेल्पलाइन 1950 में मतदाता अपने एपिक की जानकारी, मतदान केंन्द्र, बीएलओ आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




