राजनीति

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार

ar 728 ad
AR News Live

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार

*मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा*

*आम जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने के लिए तैयार है मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी कमर कसते हुए नजर आ रही है और वर्तमान समय में कांग्रेस से सीधी लोकसभा के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला युवा कांग्रेस में भी बैठकों का दौर लगातार जारी है। हाल ही में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी नारायण ओझा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे और जिस प्रकार हमारे नेता राहुल गांधी पूरे भारत में जनसैलाब के बीच यात्रा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कालाबाजारी एवं सरकारी तंत्रो के दुरुपयोग के खिलाफ जोड़ रहे हैं। ठीक उसी प्रकार हमें प्रत्येक आमजन को इस लड़ाई से जोड़ना होगा एवं सत्ता पक्ष के द्वारा जो आतंक गरीब जनता को लूटकर मचाया जा रहा है उस लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। आज का समय एक आम आदमी आसानी से व्यतीत नहीं कर सकता। किसान परेशान है, युवा नौकरी की तलाश में पलायन कर रहे हैं, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे है, गांव-गांव तक नशे का कारोबार फैल रहा है, दुर्घटनाओं से कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं, बालिकाओं के साथ अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष सत्ता के नशे में इतना खो चुका है कि उसे यह सब नहीं दिखाई दे रहा। आम जनता अपने दुख दर्द के साथ जी रही है और ऐसे में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़े। यह तभी संभव है जब हमारा प्रतिनिधित्व भी संसद में होगा। अतः हमें पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए और लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए तभी हम प्रचंड जीत की ओर बढ़ सकते हैं।

उक्त बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह दादू, सिंगरौली जिलाध्यक्ष सूर्य द्विवेदी, शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, आईटी सेल समन्वयक शरतेन्दु तिवारी, व्यौहारी विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, नगर अध्यक्ष सीधी रत्नेश सोनी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू, सचिव करुणा सिंह परोहा, साथ में लोकसभा कोऑर्डिनेटर रजत गौतम, विधानसभा अध्यक्ष सीधी दीपक मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष चुरहट विजय सिंह, विधानसभा अध्यक्ष धौहनी विनय मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष सिंगरौली अजय सिंह डब्बू, विधानसभा अध्यक्ष देवसर संजय पांडे, विधानसभा अध्यक्ष चितरंगी सुनील जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर आशीष तिवारी, हनुमानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव साहू, कोऑर्डिनेटर चुरहट कुणाल पांडे, चुरहट ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, बरम बाबा अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, मड़वास ब्लॉक अध्यक्ष डीके सिंह,कुसमी ब्लाक अध्यक्ष भास्कर साहू, बहरी ब्लॉक अध्यक्ष अनुज साहू, सिहावल ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, कुचवाही ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल गुप्ता, संदीप द्विवेदी जिला महामंत्री, आशीष द्विवेदी जिला महामंत्री, शिव नारायण नामदेव,पंकज मिश्रा, कमल सिंह, शंकर दयाल, पवन, आकाश, रतन सिंह, शुभम गुप्ता, रवि सिंह चौहान, धीरू सिंह बघेल, युवा समाजसेवी अंकित तिवारी करण सिंह, हिमांशु गुप्ता, अंकित सिंह, शाहिद एवं सभी युवा कांग्रेस की टीम उपस्थिति रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button