कुसमी में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक सम्पन्न

कुसमी में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक का आयोजन डॉ. प्रेमलाल मिश्र जिला शिक्षा अधिकारी सीधी की अध्यक्षता में जनपद शिक्षा केंद्र कुसमी में शनिवार को किया गया। बैठक में विभाग के समस्त गतिविधियों के सुचारू एवं समय-सीमा में संपादित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
वार्षिक परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं की तैयारी, संचालित होम परीक्षा के संचालन की स्थित की समीक्षा की गई। कक्षा आठवी एवं पांचवी की परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बच्चों के नाम, जन्मतिथि आदि का पुनः परीक्षण करने हेतु चर्चा तथा परीक्षा केंद्र में आवश्यक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के संबंध में निर्देशित किया गया। पेपर तथा कॉपियों का वितरण, गणवेश वितरण के संबंध में शत प्रतिशत बच्चों को गणवेश मिल जाए यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। गणवेश किसी भी दशा में कटे-फटे या कम मात्रा में नहीं लेने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रवेशित बच्चों के सत्यापन हेतु सभी जन शिक्षकों को, जन शिक्षा केंद्र एवं विद्यालय स्तर पर प्राप्त आकस्मिक निधि के नियमानुसार उपयोग के लिए, गणवेश एवं साइकिल हेतु भेजी गई राशि फेल है होने की स्थिति में सुधार हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के यूजर आईडी बना दिए गए हैं यूजर आईडी का दुरुपयोग ना हो। जिनका यूजर आईडी नहीं बना हो तो सभी प्रधानाध्यापक तत्काल यूजर आईडी बनवा लें। एमडीएम हेतु 15544 पर एसएमएस करने हेतु सभी को बताया गया। साथ ही निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन कम से कम दो शालाओं के मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करें। माह फरवरी एवं मार्च के खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित करें। प्रतिदिन कम से कम एक फोटो प्रत्येक विद्यालय से जिला एमडीएम ग्रुप में भेजने सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा एक एवं दो के बच्चों का अध्यापन चालू रखने तथा विधिवत शाला संचालित रखने हेतु निर्देशित किया गया। सभी जन शिक्षक प्रतिदिन कम से कम दो स्कूलों का पीएम पोषण ऐप पर निरीक्षण करें तथा दो स्कूलों का एमपी शिक्षा एप पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। परीक्षा के बाद भी नियमित रूप से शाला संचालित रखने हेतु निर्देश दिए गए। प्राप्त गणवेश एम शिक्षा मित्र पोर्टल पर दर्ज करने हेतु बैठक में निर्देश दिए गए। साथ ही मूल्यांकन कार्य हेतु योजना बनाने तथा अगले वर्ष के प्रवेश आदि पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉ सुजीत मिश्र एपीसी, प्रवीण शुक्ला एडीपीसी, अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बीआरसीसी, कृष्णपाल शर्मा एमआईएस, सुदामा पटेल, विवेक मिश्र एमआरसी, रमेश तिवारी डाटा इंट्री ऑपरेटर, जनशिक्षक .गुलाबनाथ गोश्वामी, गोविंद विश्कर्मा, संजय सिंहा, बीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहन लाल पनिका, नीलेश विश्वकर्मा, राजबहादुर सिंह, रामेश्वर साकेत, इंद्रपाल सिंह, रामदीन पनिका बैठक में शामिल थे।




