मध्य प्रदेश

एमपी में फिर एक बड़ा सड़क हादसा,14 की मौत,21 घायल….

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया…ये घटना जिले के बड़झर घाट पर हुई है, जहां एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए…घायलों का इलाज शहपुरा कम्युनिटी हेल्थ केयर सेंटर में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया….वहीं, सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया…

 

घटना में मुख्यमंत्री द्वारा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

 

कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, यह लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हुए। डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में जैसे ही इनका पिकअप वाहन पहुंचा वो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना का श‍िकार सभी लोग आमादेवी गांव के निवासी हैं।

 

दुर्घटना में मदन सिंह आर्मो 50 वर्ष, पीतम बरकड़े 16 वर्ष, पुन्नू पिता रामलाल 55 वर्ष, भद्दी बाई 35 वर्ष, सेम बाई पति रमेश 40 वर्ष, लाल सिंह 53 वर्ष, मुलिया 60 वर्ष, तितरी बाई 50 वर्ष, सावित्री 55 वर्ष, सरजू 45 वर्ष, रामी बाई 35 वर्ष, बसंती 30 वर्ष,रामवती 30 वर्ष, कृपाल 45 वर्ष की मौके पर मौत हुई है। अधिकांश मृतक अमहाई देवरी निवासी हैं। मृतकों में छह पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button